Breaking news
Advertisement
crimeट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अंतरराज्यीय अपराधी गैंग का भंडाफोड़, नदी में कूदे बदमाशों को खदेड़कर दबोचा

निर्मली पुलिस ने हथियार, कार, बाइक और मोबाइल फोन के साथ तीन अपराधियों को पकड़ा, 17 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज

निर्मली (सुपौल): निर्मली पुलिस ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय अपराधी गैंग का भंडाफोड़ किया। डीएसपी राजू रंजन कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने गैंग के तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार, कार, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए। पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ बिहार और पड़ोसी राज्यों के विभिन्न थानों में 17 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

✦ कैसे पकड़े गए अपराधी

गश्ती के दौरान पुलिस बेला चौक पहुंची, तभी सामने से आ रही ग्रे रंग की वैगनआर (BR 01 PP 4055) सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। कार सवार तीन अपराधी मौके से कूदकर पोखर और नदी की ओर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर प्रमेश्वर यादव उर्फ पेट्रोलिया (33, लौकही, मधुबनी) को नदी से खदेड़कर पकड़ लिया। उसके पास से देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ।

दूसरे अपराधी की पहचान राधे साह (35, धरहरा, अंधरामठ, मधुबनी) के रूप में हुई। उसके पास से 315 बोर की गोली, एक एप्पल मोबाइल और एटीएम कार्ड मिले। दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर हथियार और सामान जब्त किए गए।

✦ साथी भी चढ़े हत्थे

उधर, अंधरामठ थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर पिंटू यादव उर्फ पंकज कुमार को दो बाइक सहित पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह भी इसी गैंग का हिस्सा है और साथी अपराधियों के साथ अपहरण कर मोबाइल से पैसे ट्रांसफर कराने की योजना बना रहा था। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से दो बाइक बरामद हुईं।

✦ लंबा आपराधिक रिकॉर्ड

गैंग के सदस्यों पर लूट, अपहरण, अवैध हथियार, चोरी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इनकी गिरफ्तारी से जिले में अपराध पर रोक लगेगी। डीएसपी राजू रंजन कुमार ने बताया कि गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और पूछताछ से पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close