Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

कहीं धूप तो कहीं छांव, मौसम ने बदली चाल, 12 जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी के बाद अब राजधानी रायपुर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जैसे मानो मानसून फिर लौट आया है। दिनभर काले बादल छाएं रहने के बाद देर रात शहर में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

Read More: आज सरगुजा जिले के दौरे पर जाएंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में मौसम और बिगड़ सकता है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

Read More:  भर्ती व्यवस्था में बड़ा बदलाव, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 विधानसभा में पारित, अब हर साल होंगी परीक्षाएं

CG Weather Update: इसके अलावा आज यानी 21 मार्च को भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली का खतरा जारी रह सकता है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खुले क्षेत्रों में जाने से बचने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close