Breaking news
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सुसाइड या मर्डर…महानदी पुल के नीचे मिली युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

आरंग। Arang News: छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारागांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नेशनल हाईवे-53 स्थित महानदी पुल के नीचे एक 18 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान पारागांव निवासी प्रेमलाल पाल (पिता राजाराम पाल) के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेमलाल गुरुवार शाम अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। बताया जा रहा है कि निसदा मोड़ के पास उसने आइसक्रीम खाने के लिए रुकने की बात कही, जिसके बाद उसका दोस्त आगे निकल गया। इसके बाद से ही युवक लापता था। शुक्रवार सुबह महानदी पुल के नीचे उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

Read More: नगर निगम की राजस्व वसूली पर आयुक्त सख्त, 31 मार्च तक वसूली बढ़ाने के दिए निर्देश, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी 

सूचना मिलते ही आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में कुछ अहम तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के स्पष्ट चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। वहीं यह भी जानकारी मिली है कि युवक कुछ समय से शारीरिक समस्याओं और मानसिक तनाव से जूझ रहा था।

बताया जा रहा है कि घटना से पहले प्रेमलाल ने अपने भाई को व्हाट्सएप पर मैसेज कर अपनी परेशानियों का जिक्र किया था, जिससे आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने हत्या की संभावना को भी पूरी तरह से खारिज नहीं किया है और दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है।

Read More: सदन में गूंजा अपशिष्ट पदार्थों का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने ओपी चौधरी से पूछे ये सवाल 

Arang News: पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। युवक के साथ गए दोस्त से भी पूछताछ की जा सकती है, ताकि घटनाक्रम की पूरी कड़ी स्पष्ट हो सके। पुलिस का कहना है कि शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close