Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर से सिकंदराबाद, दरभंगा, विशाखापट्टनम, अहमदाबाद एवं पुरी के लिए स्पेशल ट्रेनों की सुविधा, इस तारीख से चलेंगी ये ट्रेनें

रायपुर। कोरोना संकट के बीच रेलवे 12 सितंबर से 80 नई विशेष ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। इनके लिए रिजर्वेशन की प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू होगी। ये ट्रेनें अभी चल रही 230 ट्रेनों के अलावा होंगी। इनमें से रायपुर होकर चार जोड़ी ट्रेनें 12 सितंबर से चलेंगी।

यात्रियों को अब सिकंदराबाद, दरभंगा, विशाखापट्टनम, अहमदाबाद एवं पुरी के लिए स्पेशल ट्रेनों की सुविधा मिलेगी। रेलवे के मुताबिक सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस मंगलवार, शनिवार व दरभंगा-सिकंदराबाद, दरभंगा से गुरुवार एवं शुक्रवार को रवाना होगी। कोरबा- विशाखापट्टनम प्रतिदिन दोनों रूट पर चलेगी। पुरी-अहमदाबाद, पुरी से बुधवार को और अहमदाबाद से प्रत्येक शुक्रवार को रवाना होगी। दुर्ग-पुरी भी प्रतिदिन दोनों रूट पर चलेगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close