Breaking news
Advertisement
क्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेश

सारण में बहनों पर धारदार हथियार से हमला: एक की मौत, दूसरी जिंदगी और मौत से जूझ रही

अमनौर के पकड़ी डीह गांव में अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर दी वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

अमनौर (सारण): बिहार के सारण जिले में शनिवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना हुई। अमनौर थाना क्षेत्र के पकड़ी डीह गांव में अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रही दो बहनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस वारदात में बड़ी बहन रूबी कुमारी (28) की मौत हो गई, जबकि छोटी बहन निशा कुमारी (18) गंभीर रूप से घायल है। उसे पटना एम्स रेफर किया गया है।

छत के रास्ते घुसे हमलावर

पुलिस के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे तीन हमलावर बाइक से आए और छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। उस वक्त रूबी और उसकी बहन निशा कमरे में सो रही थीं, जबकि सास-ससुर बाहर सोए हुए थे। अचानक धारदार हथियार से हमला कर हमलावर फरार हो गए। शोर मचने पर परिजन जागे और दोनों बहनों को छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रूबी को मृत घोषित कर दिया।

रक्षाबंधन पर बहन आई थी मायके

मृतका रूबी का मायका छपरा के ब्रह्मपुर में है। उसका हाथ टूटा हुआ था, इसीलिए घरेलू कामकाज में मदद के लिए उसकी बहन निशा रक्षाबंधन के दिन से ही उसके पास रह रही थी। रूबी का पति धनंजय कुमार साह चेन्नई में नौकरी करता है। घटना के बाद पूरे परिवार और गांव में मातम छा गया है।

गांव में दहशत, पुलिस की छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी संजय कुमार, मढ़ौरा डीएसपी नरेश पासवान और अमनौर थानाध्यक्ष हेमंत कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और कहा कि हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। गांव में दहशत का माहौल है और लोग अब भी इस वारदात से सहमे हुए हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close