23 जनवरी को होगा IND vs NZ टी-20 मैच, आज से ऑनलाइन मिलेगी टिकट, मात्र इतने रुपए से होगी शुरूआत
रायपुर। IND vs NZ Raipur: छत्तीसगढ़ में एक बार क्रिकेट प्रेमियों के लिए सजने वाला है। रायपुर एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट की मेज़बानी के लिए तैयार है। जहां 23 जनवरी को T20 मैच के पूल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जाना है। यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस संबंध में CSCS के डायरेक्टर विजय शाह और बलदेव सिंह भाटिया होटल कोटियार्ड में प्रेस वार्ता ले रहे हैं।
टिकट की बता करें तो स्टूडेंट के लिए ये 800 रूपए में मिलेगी। जिसमें 1 स्टूडेंट को एक ही टिकट दिया जाएगा। वहीं अपर सिटिंग की टिकट 2000 रूपए, लोअर सिटिंग की टिकट 2500, 3000,3500 रूपए की मिलेगी। जबकि, सिल्वर 7500 रूपए, गोल्ड 10000 रूपए, प्लैटिनियम 12500 रूपए, कॉर्पोरेट बॉक्स की टिकट 25000 रूपए की रहेगी।
IND vs NZ Raipur: बताया गया कि, टिकट बिक्री ticketgenie.in परऑनलइन की जाएगी। आज यानी 15 जनवरी आज रात 7:30 बजे से टिकट मिलेगी। जिसमें एक व्यक्ति ऑनलाइन चार टिकट ख़रीद सकता है। वहीं 19 जनवरी से फिजिकल टिकट रिडेंप्शन कर सकते हैं। मैदान के अंदर जो लोग फ़ूड बेचते है उन्हें अपने कर्मचारियों की टी-शर्ट पर खाने का रेट लिखना अनिवार्य होगा। स्टेडियम में भी फ़ूड मेन्यू और उसका प्राइस लिखा जाएगा।
यह भी देखें




