Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबररायगढ़

रायगढ़ : प्रगति नगर विस्थापितों को मिली राहत, प्रशासन ने मां विहार कॉलोनी में कराया पुनर्वास

 

रायगढ़ :  प्रगति नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद उपजे तनाव और विरोध के बीच जिला प्रशासन ने विस्थापित परिवारों को राहत देने की दिशा में अहम कदम उठाया है। प्रशासन अब प्रगति नगर से विस्थापित हुए परिवारों को मां विहार कॉलोनी में बने प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों में शिफ्ट करवा रहा है।

नगर निगम की टीम सामान की शिफ्टिंग में सहयोग कर रही है, वहीं लोगों के लिए भोजन, पानी, बिजली, सफाई और सुरक्षा जैसी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। अब तक 47 परिवारों को आवास आवंटित किया जा चुका है और 13 से अधिक परिवारों ने शिफ्टिंग भी पूरी कर ली है।

READ MORE : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य शिविर में किया संबोधन, कहा – “अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपदा”

प्रभावित लल्लू तिवारी, उपाध्याय और रूपकुंवर श्रीवास ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए बताया कि उन्हें अब एक सुरक्षित और व्यवस्थित कॉलोनी में रहने का अवसर मिला है, जहां पक्के मकान और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही, अब सामाजिक रिश्तों में भी सम्मान और सहजता आएगी।

प्रशासन ने शिफ्टिंग में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए हेल्प डेस्क और सहयोगी टीमें तैनात की हैं, जो हर जरूरत में विस्थापितों की मदद कर रही हैं।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close