Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़

CG में पशु तस्करी पर पुलिस की सख्ती : पिकअप वाहन में भैंस ले जा रहे दो तस्करों को हिरासत में लिया

 

प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि अम्बिकापुर से झारखंड की ओर एक पिकअप वाहन में तीन भैंसे क्रूरता पूर्वक ले जाई जा रही हैं। सूचना मिलने पर थाना प्रतापपुर की टीम ने ग्राम धरमपुर में घेराबंदी कर वाहन को रोकवाया। तलाशी लेने पर वाहन में तीन भैंसे ठूंस-ठूंस कर रखी मिलीं और उसमें दो व्यक्ति सवार थे।

READ MORE : दुर्ग में फैक्ट्री हादसा: भारी जंबो बैग गिरने से महिला मजदूर की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों से भैंसों की खरीद, बिक्री और परिवहन के दस्तावेज मांगें, लेकिन वे कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भैंसों को लुण्ड्रा से लेकर झारखंड में बेचने जा रहे थे।

पुलिस ने तीन भैंसों को जब्त कर उनकी कीमत लगभग 90 हजार रुपए आंकी, साथ ही परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी जप्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close