Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

PM मोदी ने की छत्तीसगढ़ के गोलगप्पे वाली ईशा की तारीफ,कहा आइडिया अच्छा हैं…

प्रविंस मनहर/रायपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशभर में मुद्रा लोन लेकर कुछ यूनीक और सफल बिजनेस स्टार्टअप करने वालों से दिल्ली में मुलाकात कीं जिसमे छत्तीसगढ़ के ईशा पटेल भी शामिल है। ईशा पटेल का राजधानी रायपुर में गोलगप्पे (गुपचुप ) की दुकान हैं। उसे अपने यूनीक स्टार्टअप आइडिया की वजह से प्रधानमंत्री से मिलने का ये मौका मिला।

ईशा का रायपुर में गोलगप्पे (गुपचुप) का कैफे है। हाउस ऑफ पुचका नाम का ये स्टार्टअप हाल ही में ईशा ने शुरू किया है। वही खुद PM नरेंद्र मोदी ने बैठकर उनका प्रेजेंटेशन देखा और सराहा भी। बता दे की बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन कर चुकीं ईशा एक कंपनी में 6 लाख रुपए सालाना के पैकेज पर काम कर रही थीं। जिसे छोड़ कर अपना खुद का बिजनेस करने का मन बनाया और 6 लाख रुपए का मुद्रा लोन लिया। जिसके बाद बिजनेस की शुरुआत की ईशा ने बताया कि हम 5 तरह के चटपटे पानी के साथ गोलगप्पे सर्व करते हैं। कोलकाता वाला पानी खूब पसंद किया जाता है। इसलिए हमनें अपने स्टार्टअप का नाम हाउस ऑफ पुचकास रखा। इसके लिए हमनें अहमदाबाद से मशीनें मंगवाई हैं, जो हाइजीन के साथ गोलगप्पे तैयार करती है। ईशा ने बताया कि उनका परिवार रायपुर के खमतराई में रहता है। पिता नवीन पटेल बिजनेसमैन और मां रश्मि होममेकर हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close