25 साल में 10वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
पटना। Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नीतीश कुमार ने आज 10 वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ, सीएम मोहन यादव समेत कई दिग्गज शामिल हुए। पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बना।
वहीं राज्यपाल के आदेश पर सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन, सुनील कुमार, जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली।
Nitish Kumar Oath Ceremony: बता दें कि, इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एनडीए के बड़े नेता पटना पहुंचे।




