सुकमा में जनअदालत लगाकर 34 ग्रामीणों को नक्सलियों ने छोड़ा, जानिए पूरा मामला

सुकमा। जिले में नक्सलियों ने सभी 34 ग्रामीणों को छोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक कुंदेड गांव से सात लोगों के अपहरण के बाद स्थानीय 14 ग्रामीण नक्सलियों के पास इनकी रिहाई की गुहार लेकर पहुंचे तो नक्सलियों ने इन्हें एक लिस्ट देते हुए 13 अन्य ग्रामीणों को अपने पास लाने कहा। इसके बाद दो ग्रामीण गांव आकर 13 अन्य लोगों को अपने साथ ले गए। इसके बाद नक्सलियों ने सभी बंधक बना लिया। मंगलवार देर रात ग्रामीणों की मौजूदगी में जनअदालत लगाई गई, जिसके बाद सभी छोड़ दिया गया। बता दें कि नक्सलियों ने ग्रामीणों पर आरोप है कि पुलिस भर्ती में शामिल होने के आरोप में अगवा किया था।
दरअसल, कल इस मामले की सूचना पुलिस को मिली, तो गांव में फोर्स भेजी गई। जहां देर शाम इस बात की पुष्टि हुई कि ग्रामीण लापता हैं। इनमें से युवकों को अगवा कर नक्सली ले गए हैं। बताया जा रहा है कि जिन युवकों को अगवा किया है, उनमें उईका सन्नु, उईका प्रकाश, उईका रामलाल, कारम हिरा, उईका मुकेश, तेलम प्रभात और उईका मुड़ा शामिल थे।




