सूदखोर वीरेंद्र तोमर ग्वालियर से गिरफ्तार, महीनों से था फरार

रायपुर। Virendra Tomar Arrested: लंबे समय से फरार चल रहे वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर को ब्रांच और पुरानी बस्ती थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। राजधानी के तेलीबाँधा समेत दर्जन भर थानों में मामला दर्ज है। वीरेंद्र और उसका भाई रोहित तोमर जून से फरार थे। इन दोनों पर हत्या की कोशिश, मारपीट, जबरन वसूली सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी जैसे गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। लेकिन रोहित तोमर अब भी गिरफ्त से बाहर है।
बता दें कि, वीरेंद्र और रोहित ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत का सहारा लिया था। दोनों की अग्रिम जमानत याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी। इसके बाद रायपुर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की।
Virendra Tomar Arrested: बताया गया कि रायपुर पुलिस की जानकारी मिली थी की फरार आरोपी वीरेंद्र तोमर ग्वालियर में छिपा है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने वीरेंद्र को ग्वालियर से हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को रायपुर लाया जा रहा है।




