Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सड़क मार्किंग कार्य में लगे वाहन में हुआ भयंकर ब्लास्ट, सिलेंडर फटने से हाइवे में मची अफरा तफरी, आसमान में उठा धुएं का गुब्बारा

हिमांशु पटेल/ रायपुरRaipur News राजधानी रायपुर मे एक बड़ा हादसा टल गया। रायपुर के देवपुरी इलाके में आज सुबह करीब 11 बजे रोड मार्किंग कार्य में लगे एक वाहन में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि वाहन में उस समय 6 कर्मचारी काम कर रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी कर्मचारी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Read More: सरगुजा ओलंपिक को लेकर दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा-‘गर्मी में आयोजन कर युवाओं को सजा दे रही सरकार’ 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ब्लास्ट के बाद वाहन में आग लग गई और देखते ही देखते काले धुएं के गुबार आसमान में फैलने लगे। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए वाहन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए जलती गाड़ी को भीड़भाड़ वाले इलाके से दूर ले जाकर खड़ा कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

Read More: ईद के मंच से सियासत… ममता बनर्जी के बिगड़े बोल, कहा- ‘हमारा बस एक इरादा- भाजपा को हटाना’, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

Raipur News : घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक आशंका है कि तकनीकी खराबी या ज्वलनशील सामग्री इसकी वजह हो सकती है।फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close