big breakingक्राइमछत्तीसगढ़देशदेश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी PM मोदी की मन की बात ,2 अक्टूबर को खादी का कपड़ा खरीदने किया आग्रह

रायपुर/प्रविंस मनहर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126 वें एपिसोड का प्रसारण आज पूरे देश में हुआ। वही इस अवसर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी इस कार्यक्रम को सुना और पीएम मोदी के संदेशों से प्रेरणा ली। रविवार को प्रसारित हुए ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 126 वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर स्वदेशी अपनाने और खादी के प्रयोग को लेकर आग्रह किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर हम सभी से आग्रह है कि खादी का कम से कम एक वस्त्र जरूर खरीदें। इससे न सिर्फ खादी को, बल्कि स्वदेशी आंदोलन को भी बल मिलेगा।
Advertisement




