Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में बड़ा अपडेट, EOW ने दीपेन चावड़ा के खिलाफ पेश किया चालान

रायपुर। CG Custom Milling Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित कस्टम मिलिंग घोटाले मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने दीपेन चावड़ा के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया है। जिसमें दीपेन चावड़ा द्वारा लोकसेवकों की ओर से 20 करोड़ रुपये की अवैध राशि एकत्र करने के साक्ष्य मिले हैं, जो मुख्य आरोपी अनवर ढेबर के सहयोगी के रूप में उनकी भूमिका दर्शाते हैं।

बता दें कि, ईओडब्ल्यू ने दीपेन चावड़ा को नवंबर 2025 में उन्हें गिरफ्तार किया था और अन्य मामलों में वे 2,000 करोड़ से अधिक धनराशि के प्रबंधक रहे। यह चालान कस्टम मिलिंग स्कैम में तीसरा प्रमुख दस्तावेज है। इससे पहले मनोज सोनी, रोशन चंद्राकर, अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा के खिलाफ चालान पेश हो चुके हैं। जांच में सिंडिकेट के माध्यम से वसूली का खुलासा हुआ है।

CG Custom Milling Scam: जानकारी के अनुसार, दीपेन चावड़ा ने इस घोटाले से हुई अवैध कमाई को सुरक्षित रखने और ट्रांसफर करने के लिए अलग-अलग लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं कस्टम मिलिंग घोटाले में ही 20 करोड की राशि लोकसेवकों की ओर से एकत्र करने के साक्ष्य मिले हैं।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close