Breaking news
Advertisement
कांकेरछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Kanker News: अज्ञात वाहन की टक्कर से भालू की मौत, शव के पास घंटो भटकती रही मादा भालू

कांकेर। Kanker News: तेज रफ्तार की वजह से सड़क हादसे में जंगली जानवरों की मौत की खबर आए दिन सामने आती रहती है। वहीं इस बीच कांकेर के नेशनल हाईवे 30 पर माकड़ी ढाबा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक भालू की मौत हो गई। जिसके बाद साथी भालू भी मृत भालू के शव के पास भटकती नजर आई।

बता दें कि, स्थानीय लोगों का कहना है कि भालू शायद भोजन की तलाश में हाईवे पार कर रहा था, तभी वाहन की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक भालू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टेम के बाद शावक भालू के शव का अंतिमसंस्कार किया जायेगा।

Kanker News: यह घटना वन विभाग की लापरवाही को उजागर करती है। क्योंकि हाईवे पर वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर सुरक्षा इंतज़ाम नाकाफी हैं। वन्यजीवों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाना बेहद जरूरी है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close