Breaking news
Advertisement
क्राइमदेशबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़हादसा

गश्ती के दौरान हादसा: ट्रक की टक्कर से होमगार्ड जवान की मौत, चालक गंभीर

चकाई प्रखंड के माधोपुर बाजार के पास देर रात हुआ दर्दनाक हादसा, मृतक जवान प्रवीण कुमार के घर मचा कोहराम

जमुई (बिहार): चकाई प्रखंड अंतर्गत चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के माधोपुर बाजार के पास सोमलवार की रात करीब 1 बजे रात्रि गश्ती के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गिट्टी लदा तेज रफ्तार ट्रक पुलिस गश्ती वाहन से टकरा गया। इस टक्कर में बिहार होमगार्ड के जवान प्रवीण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल देवघर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस की गश्ती गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। जवान प्रवीण कुमार और चालक वाहन में बैठ ही रहे थे कि पीछे से आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एएसआई अतील रजक और होमगार्ड जवान दिलीप कुमार को भी हल्की चोटें आईं।

टक्कर के बाद ट्रक चालक भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने पीछा कर वाहन को जब्त कर लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया, जबकि ट्रक का खलासी पुलिस के कब्जे में आ गया।

दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर मातम छा गया। जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के केवाली गांव निवासी प्रवीण कुमार अपने पीछे पत्नी सीमा कुमारी और दो छोटे पुत्र आयुष (10) व आर्यन (9) को छोड़ गए हैं।

घटना की सूचना पर झाझा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल जवानों से बातचीत की और मृतक की पत्नी को ढाढ़स बंधाया। बाद में आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेजा गया।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close