Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सदन में गरमाया जम्बूरी में भ्रष्टाचार का मुद्दा, कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने शिक्षा मंत्री से पूछे सवाल

रायपुर। CG Budget 2026-27: विधानसभा के 13वें दिन की कार्यावाही में आज सदन में कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने जम्बूरी में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि, छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड का पदेन अध्यक्ष कौन है ? जम्बूरी आयोजन बालोद में कराए जाने का निर्णय कब लिया गया? क्या पूर्व रायपुर में आयोजन होना था और इस आयोजन की क्रियान्वयन एजेंसी कौन है। उन्होंने कहा कि, आयोजन में अनियमितता की शिकायतें प्राप्त हुई थी क्या इसकी जांच कराई गई?

CG Budget 2026-27: विधायक के सवाल का जवाब देते हुए स्कूल शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ राज्य स्काउट गाइड के अध्यक्ष स्कूल शिक्षामंत्री छत्तीसगढ़ शासन है। बालोद में राष्ट्रीय जम्बूरी का आयोजन राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली की ओर से लिया गया था और आयोजन क्रियान्वयन एजेंसी जिला शिक्षा अधिकारी बालोद था। राशि व्यय करने के लिए छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम में निहित प्रकिया अपनाई गई थी।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close