Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबर

CG में मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़: नौकरी का झांसा देकर युवती को बेचा, 7 आरोपी गिरफ्तार

 

सरगुजा : मानव तस्करी के खिलाफ सरगुजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मणिपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक युवती को नौकरी का झांसा देकर उत्तर प्रदेश में एक लाख रुपये में बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो महिलाओं सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें चार आरोपी बाहरी राज्यों से और तीन स्थानीय निवासी हैं।

कैसे दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के मुताबिक, चठीरमा निवासी काबिल अंसारी, उसकी पत्नी हिना और सहयोगी महिला रामेश्वरी सोनवानी ने पीड़िता को ज्यादा पैसे कमाने का झांसा देकर उत्तर प्रदेश ले जाकर बेच दिया। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, तेजी से जांच करते हुए पूरे नेटवर्क का पता लगाकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

READ MORE : छत्तीसगढ़ का गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, जानिए किस काम के लिए मिली बड़ी उपलब्धि

 

सबूत और जब्ती

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार मोबाइल फोन, पीड़िता से लिया गया एक मोबाइल फोन और 3100 रुपये नकद जब्त किए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है।

READ MORE : CG में सहायक शिक्षक भर्ती की वैधता खत्म होने की कगार पर, D.Ed अभ्यर्थियों की उम्मीदें अधर में

 

पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई

एसपी सरगुजा ने बताया कि यह मणिपुर थाना पुलिस द्वारा अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे एक संगठित मानव तस्करी गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिली है। सभी आरोपियों पर मानव तस्करी, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र जैसी धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close