Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पुरानी बस्ती थाना पहुंचा हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर, गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई है रोक

रायपुर। History sheeter Rohit Tomar: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और सूदखोर रोहित सिंह तोमर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पर पुरानी बस्ती थाना पहुंचा। जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, क्योंकि उनकी गिरफ्तारी पर शीर्ष अदालत ने रोक लगा रखी है।

बता दें कि, रोहित सिंह तोमर के खिलाफ पिछले साल तेलीबांधा, पुरानी बस्ती समेत विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। इनमें सूदखोरी, मारपीट और जबरन वसूली जैसे आरोप शामिल है। इन्हीं सब मामले में रोहित के बड़े भाई रूबी उर्फ वीरेंद्र सिंह को पहले गिरफ्तार कर जुलूस निकाला गया था।

History sheeter Rohit Tomar: सुप्रीम कोर्ट ने जून-जुलाई 2025 में पुरानी बस्ती थाने के चार मामलों में रोहित की गिरफ्तारी पर रोक लगाई। यह राहत अग्रिम जमानत याचिकाओं पर दी गई, लेकिन अन्य केसों में कार्रवाई जारी रह सकती है। रोहित के भाई वीरेंद्र की नवंबर 2025 में ग्वालियर से गिरफ्तारी हुई थी, उसके बाद पुलिस ने रोहित को फरार घोषित कर इनाम भी रखा था।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close