Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

डोंगरगढ़। Dongargarh Special Train:  चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी है। हर कोई मां दुर्गा की भक्ति में लीन है। माता के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिरों में श्रध्दालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। इस बीच मां बम्लेश्वरी मंदिर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष सुविधा की घोषणा की है।

Read More: रायगढ़ जिले में फिर मिली अफीम की अवैध खेती, करीब 15 डिसमिल जमीन पर लहलहा रही थी अफीम की फसल, मचा हड़कंप

रेलवे ने कहा कि, नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)- कोरबा मेमू स्पेशल ट्रेन 23 से 28 मार्च तक चलेगी। गाड़ी संख्या 06883 नेताजी सुभाषचंद्र बोस (इतवारी)-कोरबा मेमू स्पेशल ट्रेन सुबह 5 बजे इतवारी से रवाना होकर विभिन्न मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए शाम 7. 30 बजे कोरबा पहुंचेगी।

Read More: खल्लारी रोपवे मामले में प्रशासन सख्त, कंपनी संचालक और दो कर्मचारीयों पर FIR दर्ज, हादसे में हुई थी महिला की मौत 

Dongargarh Special Train: यह स्पेशल ट्रेन कुल 63 स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। मुख्य स्टेशनों में डोंगरगढ़ पर 5 मिनट का ठहराव रहेगा। इसके अलावा ट्रेन कलमना, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी। इस विशेष ट्रेन सेवा से नवरात्रि मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में बड़ी सुविधा मिली है और भीड़-भाड़ में कमी आने की उम्मीद है।

 

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close