Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशबड़ी खबर

GOLD SILVER RATE: तीन दिनों में दूसरी बार सस्ता हुआ सोना वायदा, जानिए गोल्ड, सिल्वर की नई कीमत…

पिछले तीन दिनों में आज घरेलू बाजार में दूसरी बार सोने की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.13 फीसदी नीचे 46845 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 0.06 फीसदी नीचे 61040 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 9355 रुपये नीचे है। अगस्त में सोने के अधिक आयात के बावजूद, भारत में सोने की भौतिक मांग कमजोर रही। घरेलू डीलरों को उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में और ग्राहक आएंगे। 

एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.13 फीसदी नीचे 46845 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 0.06 फीसदी नीचे 61040 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

वैश्विक बाजारों की कीमत…
इस सप्ताह के अंत में आने वाले महत्वपूर्ण अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल डाटा से पहले निवेशक सतर्क रहे। हाजिर सोना 0.2 फीसदी गिरकर 1,758.93 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.2 फीसदी गिरकर 22.55 डॉलर प्रति औंस हो गई। जबकि प्लैटिनम 0.5 फीसदी नीचे 979.46 डॉलर पर रहा।

सितंबर में सोने के आयात में बढ़ोत्तरी…
खुदरा मांग में सुधार और पिछले साल के कम आधार प्रभाव की वजह से भारत में सोने का आयात सितंबर, 2021 में सालाना आधार पर 658 फीसदी बढ़कर 91 टन पहुंच गया। एक सरकारी सूत्र ने बताया कि पीली धातु की स्थानीय कीमतों के करीब छह महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के कारण ज्वैलर्स ने त्योहारी सीजन को देखते हुए खरीदारी बढ़ाई है, जिससे आयात में इजाफा हुआ है। सितंबर, 2020 में 12 टन सोने का आयात किया गया था। मूल्य के हिसाब से देश में पिछले महीने 5.1 अरब डॉलर (37.9 हजार करोड़ रुपये) के सोने का आयात किया गया। पिछले साल के समान महीने में यह आंकड़ा 60.1 करोड़ डॉलर (4,466 करोड़ रुपये) रहा था। 

READ MORE…

रायपुर में खुलेआम गुंडागर्दी का वायरल हुआ वीडियो, घर वापस जा रहे स्कूली छात्र की बदमाशों ने की पिटाई, देखें वीडियो

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close