Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पूर्व पार्षद बंटी होरा ने किया निःशुल्क मेंहदी का आयोजन, करवा चौथ की पूर्व संध्या 101 महिलाओं ने लगवाई मेहंदी

रायपुर। Free Mehndi In Karwa Chauth: आज 10 अक्टूबर करवा चौथ का पर्व है। सभी सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चांद को देख कर व्रत खोलती है। करवा चौथ के इस खास मौके पर शहीद हेमु कालाणी वार्ड के अंतर्गत पूर्व पार्षद व जोन अध्यक्ष बंटी होरा ने महिलाओं के लिए मेंहदी का आयोजन किया।

बताया गया कि, करवाचौथ के उपलक्ष्य में वार्ड की महिलाओं को शाम 5 बजे से रात्रि 10.30 बजे तक 100 से ज्यादा माताओं बहनों को निःशुल्क मेंहदी लगवाया गया। बंटी होरा ने बताया यह चौथा वर्ष था, हर साल करवा चौथ पर वार्ड की महिलाओं की सुविधाओं के लिए वे इस प्रकार की व्यवस्था करते आ रहे हैं।

 

Free Mehndi In Karwa Chauth: वहीं वार्ड की महिलाओं ने प्रशंसा करते हुए कहा कि, यह अपने आप में सुंदर और बेहतरीन प्रयास है, जो महिलाओं के इस त्यौहार में शामिल होकर उनकी खुशियों को बढ़ाने और एक साथ एक खुशनुमा माहौल बनता है। महिलाओं ने इस सफल आयोजन के लिए पूर्व पार्षद बंटी होरा को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए अपना आशीर्वाद दिया।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close