खल्लारी रोपवे मामले में प्रशासन सख्त, कंपनी संचालक और दो कर्मचारीयों पर FIR दर्ज, हादसे में हुई थी महिला की मौत
महासमुंद। Khallari Ropeway Accident: छत्तीसगढञ के महासमुंद जिले में स्थित प्रसिद्ध खल्लारी माता मंदिर में कल 22 मार्च रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां मंदिर परिसर में संचालित रोपवे का केबल टूटने से जिससे दो ट्रॉलियां ऊंचाई से गिर पड़ा। जिससे की इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। वहीं इस मामले में अब प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।
Read More: सीएम ने किया शहीद वीर नारायण सिंह व वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमाओं का अनावरण, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
बता दें कि, हासदे को लेकर प्रशासन ने रोप-वे संचालित करने वाली कंपनी और उसके कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद जांच में लापरवाही सामने आने पर कंपनी संचालक समेत दो कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया गया है।
Read More: चैत्र नवरात्रि के 5वें दिन आज होगी स्कंदमाता की पूजा, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय हुआ वातावरण
Khallari Ropeway Accident: पुलिस ने स्थानीय कर्मचारी बीरबल जंघेल और रामेश्वर यादव को भी एफआईआर में नामजद किया है। प्रशासन का कहना है कि, हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में रोप-वे संचालन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।




