Breaking news
Advertisement
big breakingछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबररायपुर

CG News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, केंद्रीय विहार योजना के तहत बनेंगे 1000 सरकारी फ्लैट

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है। दरअसल, केंद्रीय सरकारी कर्मचारी कल्याण आवास संगठन की ओर से केंद्रीय विहार योजना को मंजूरी मिल गई है। जिसके तहत शहर में कुल एक हजार फ्लैट्स बनाए जाएंगे।

दरअसल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से ही इस योजना को मंजूरी मिली है। उन्होंने इस संबंध में राजस्व मंत्री, आरडीए अध्यक्ष, राजस्व सचिव, रायपुर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त से जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। जिसमें बताया गया कि, भूमि मिलते ही परियोजना का पहला चरण शुरू हो जाएगा। साथ ही इस परियोजना के लिए CGEWHO ने रायपुर में 7 एकड़ भूमि के आवंटन का अनुरोध किया है।

CG News: बता दें कि, केंद्रीय कर्मचारियों की मांग को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गंभीरता से लेते हुए केंद्र तक पहुंचाया है। वहीं यह योजना छत्तीसगढ़ की पहली योजना होगी। जिसका मुख्य उद्देश केंद्र, राज्य और सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को आधुनिक और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराना है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close