Breaking news
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

साइबर ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश, युवाओं को बनाया मोहरा, ऑनलाइन फ्रॉड से की लाखों की हेराफेरी

अंबिकापुर। Ambikapur Cyber ​​Fraud: देशभर से साइबर ठगी के कई मामले सामने आते रहेत हैं। जिसमें ये शातिर ठग लोगों को किसी न किसी चीज का लालच देकर अपनी जाल में फंसाते हैं और अपने वारदात को अंजाम देते हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से सामने आया है। जहां पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है।

Read More: कहीं धूप तो कहीं छांव, मौसम ने बदली चाल, 12 जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट 

बता दें कि, गांधीनगर थाना पुलिस ने ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बताया कि, ये आरोपी युवाओं को कमीशन का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और उन्हीं खातों के जरिए ऑनलाइन फ्रॉड की रकम का लेन-देन करते थे। ऑनलाइन फ्रॉड से खातों में लाखों रुपये ट्रांजैक्शन का खुलासा हुआ है।

Read More: आज सरगुजा जिले के दौरे पर जाएंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

Ambikapur Cyber ​​Fraud: वहीं इन आरोपियों के कब्जे से 101 पासबुक, 35 एटीएम कार्ड और 28 चेकबुक जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही 3 मोबाइल, 3 सिम कार्ड और 1.36 लाख रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल गुप्ता, विकास किर्तनिया और आशुतोष शर्मा के रूप में हुई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close