Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

‘खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित होता है, रेप हो सकता है, रेप करने से मिलता है तीर्थ यात्रा का फल’, कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल

भोपाल। Phool Singh Baraiya Controversial Statement: मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का बयान सामने आया है। जिसने सियासत के साथ-साथ समाज को भी झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने दुष्कर्म के मामले में महिलाओं को लेकर ऐसा बयान दिया है कि सियासी गलियारे में बवाल मच गया है। उनका कहना है कि, रेप करने से तीर्थ यात्रा का फल मिलता है। अगर कोई खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो सकता है, रेप हो सकता है। उनके इस विवादित बयान का वीडियो भी सामने आया है।

बता दें कि, विधायक के इस एक लाइन में कही बात ने पूरे मुद्दे को आग की तरह फैला दिया है। उन्होंने कहा कि, कैसे भी दिमाग का आदमी अगर रास्ते जा रहा है उसे कोई कोई खूबसूरत लड़की दिखी तो उसका दिमाग विचलित हो सकता है, रेप हो सकता है। आदिवासियों में कोई सुंदर स्त्रियां नहीं है, लेकिन उनके साथ रेप होता है, क्योंकि ये उनके धर्मग्रंथ में लिखा है।

उन्होंने अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं की सुंदरता पर भी सवालिया निशान लगाए और कहा कि, इन महिलाओं से संबंध बनाने से तीर्थ जितना फल मिलता है ये बातें धर्म ग्रथों में लिखी हुई है। यदि कोई तीर्थ नहीं जा पाते, तो वो घर बैठे ही इन महिलाओं से सहवास करता है।

Phool Singh Baraiya Controversial Statement:  वहीं उनके विवादित बयान के बाद राजनीति गरमाई हुई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, किसी भी नेता को बेटियों पर ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। बेटियां मेरे लिए देवियां हैं, हम उन्हें जातियों और समाज में बांट कर नहीं देख सकते। हमारी परंपरा में हमेशा से यह माना गया है कि, अगर देवी दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती का कोई रूप है, तो वह हमारी बेटियों में दिखता है। आप समाज को और कितना बांटेंगे? क्या अब आप बेटियों को भी बांटेंगे? ऐसे अभद्र बयान कभी नहीं देने चाहिए। यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत दुखद है।”

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close