Breaking news
Advertisement
Uncategorizedछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे धमतरी, रुद्री गांव में समाधान शिविर का किया निरीक्षण, जनता से लिया फीडबैक

 

धमतरी : जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शुरू किए गए विशेष अभियान ‘सुशासन तिहार’ का आज तीसरे चरण का अंतिम दिन है। इस अभियान के तहत तीन चरणों में विभिन्न स्थानों पर समाधान शिविरों का आयोजन कर लोगों की समस्याओं का निदान किया गया।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज धमतरी जिले के रुद्री गांव पहुंचे। यहां पुराने कृषि उपज मंडी परिसर में समाधान शिविर आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

 

मुख्यमंत्री इनडोर स्टेडियम से सीधे शिविर स्थल पहुंचे। रिमझिम बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर शिविर में पहुंचे और उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आम जनता से सीधा फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से और समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए, ताकि लोगों को शीघ्र लाभ मिल सके।

 

गौरतलब है कि ‘सुशासन तिहार’ अभियान 5 मई से शुरू हुआ है, जिसका तीसरा चरण फिलहाल जारी है। इस अभियान की खास बात यह है कि मुख्यमंत्री का दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। वे किसी भी समय, किसी भी जिले या गांव में अचानक पहुंच सकते हैं, जिसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन या जनता को पहले से नहीं होती।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close