Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बिलासपुर

CG NEWS : नाले में खून से लथपथ मिली युवक की लाश, हत्या या हादसा!, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। जिले के सागौन प्लांटेशन के पास नाले में युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले है। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की बाइक नाले में पुल के नीचे गिरी पड़ी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने कोटा क्षेत्र के घोड़ामार गांव के सागौन प्लांटेशन के पास नाले में युवक के शव को पड़े देखा। इसकी सूचना तखतपुर पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने मृतक युवक की पहचान बेलपान निवासी शैलेष श्रीवास (32) के रूप में की। वह बेलपान में अपने भाई के साथ सैलून चलाता था। घटना की जानकारी मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल कोटा थाना क्षेत्र में है। इसलिये, कोटा पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर शव का परीक्षण किया, तब पता चला कि युवक के सिर सहित अन्य जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल के आसपास खून भी फैले हुए थे। ऐसे में उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने बेलपान और आसपास युवक के बारे में जानकारी जुटाई। साथ ही जिस रास्ते से युवक गुजरा है, उस रास्ते के दुकानों में लगे CCTV फुटेज भी खंगाला गया। इस दौरान देर शाम करीब 7 बजे युवक एक किराना दुकान में अपनी बाइक में पेट्रोल भराते नजर आ रहा है। कैमरे में वह अकेला दिख रहा है। पुलिस सभी एंगल पर इस मामले की जांच कर रही है। शनिवार को युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close