Breaking news
Advertisement
crimeक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रायपुर के कोयला कारोबारी के ऑफिस में घुसकर गोली चलाने का मामला

रायपुर: राजधानी में लगातार बढ़ रहे अपराध घटने का नाम नहीं ले रही हैं. मामला तेलीबांधा और पचपेड़ी नाका के बीच क्षेत्र का हैं. रायपुर में कोयला कारोबारी के ऑफिस पर गोली चलने की बड़ी घटना सामने आई है. अमन साहू गैंग द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने के कयास लगाए गए हैं. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के थाना तेलीबांधा अंतर्गत पचपेड़ी नाका से तेलीबांधा के बीच सर्विस रोड में कोयला कारोबारी के ऑफिस के सामने दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति हवाई फायर कर भाग निकले. इससे पूर्व रायपुर पुलिस ने इसी प्रकार के घटनाक्रम में झारखंड के एक गैंग को पूर्व पकड़ा था. ताजा घटना में भी इसी गैंग पर शक है. घटना के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच में जुट गई है.

घटना स्थल के आसपास में मौजूद लोगों का कहना है कि गोली की आवाज आई थी, इसके बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. हम लोग छोटे-बड़े सभी व्यापारी हैं. यहां कई बरसों से काम कर रहे हैं, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है. खुले एरिया में इस प्रकार से गोली चलने से दहशत है. पुलिस को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

कब तक चलेगा पटवारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन…

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close