छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर
सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
रायपुर। CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन में सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी।
बैठक के मुख्य मुद्दे
धान खरीदी: धान खरीदी की तारीख तय करने पर चर्चा हो सकती है, जिसमें 15 नवंबर से शुरू होने की संभावना है।
राज्योत्सव: राज्योत्सव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी, जो छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और उपलब्धियों का उत्सव है।
गौ माता को राजमाता घोषित करना: इस मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है।
CG Cabinet Meeting: इसके अलावा, दिव्यांगजन कल्याण, स्पेशल एजुकेटर के पदों पर सीधी भर्ती जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है ।इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं जो राज्य के विकास और जनता के हित में होंगे।

Advertisement




