Breaking news
Advertisement
Uncategorized

BREAKING : कांग्रेस महिला पार्षद ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ नगर निगम की तेज तर्रार कांग्रेसी पार्षद संजना शर्मा की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। नगर निगम के वार्ड नं. 27 टीवी टॉवर, छोटे अत्तरमुडा निवासी कांग्रेसी पार्षद संजना शर्मा ने कल अपने घर में जहर खा लिया था और किसी को इस संबंध में जानकारी तक नहीं दी। जिंदल में काम करने वाले उनके भाई ने जब संजना को उल्टी करते हुए देखा तो जानकारी मिली कि उसने जहर खा लिया है। आनन-फानन में आज दोपहर करीब ढाई बजे संजना को बालाजी मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इलाज के दौरान ही संजना की मौत हो गई।

जैसे ही घटना जानकारी मिली तो पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शहर के सभी कांग्रेसी नेताओं और भाजपा के नेताओं सहित आम लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गया ।

बताया जा रहा है कि पार्षद संजना की हालत अस्पताल में भर्ती करते समय काफी गंभीर थी। चूंकि उसने कल जहर खाया था और जहर पूरे शरीर में असर कर चुका था। काफी प्रयास के बाद भी उसे बचाया नही जा सका। पार्षद संजना शर्मा की मौत के बाद नगर निगम में शोक का माहौल है और परिवार वाले भी सकते में है। अभी तक यह पता नहीं चला है कि संजना ने आखिर किस बात से परेशान होकर जहर खाया था। अब इस पूरे मामले की जांच के बाद खुलासा हो सकता है कि आखिर किस वजह से महिला पार्षद ने जहर सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया।

बहरहाल, चक्रधर नगर पुलिस मामले कि विवेचना में जुट गयी है, पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद डेड बॉडी को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा जायेगा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close