Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़रायपुर

मध्यप्रदेश के बाद अब गोवा सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, दिए 5 करोड़ रुपए, सीएम ने जताया आभार

रायपुर। Bastar Flood: भारी बारिश की वजह से छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बाढ़ जैसे हालात है। जिस वजह से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुके हैं। जिसे लेकर गोवा सरकार ने 5 करोड़ की सहयोग राशि दी है। जिसके बाद सीएम साय ने उनका आभार व्यक्त किया है।

सीएम साय ने अपने एक्स हैंडल में पोस्ट कर लिखा कि,आपके इस सौजन्य के लिए हृदय से धन्यवाद डॉ.प्रमोद सावंत जी। आपका यह सहयोग न केवल प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास में मदद करेगा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि हमारा देश एकजुट होकर हर संकट का सामना कर सकता है। आपदा की घड़ी में आपका यह सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के हमारे प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा। पुनः धन्यवाद।

Bastar Flood: बता दें कि, इससे पहले मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव भी मदद के लिए आगे आए। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों की मदद के लिए 5 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई गई है।

https://x.com/vishnudsai/status/1964939923858829431

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close