स्पा सेंटर के आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट,तीन महिला सहित 5 लोग गिरफ्तार….

रायपुर/प्रविंस मनहर – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्पा सेंटर का भंडाफोड़ किया है। “द ग्रीन डे स्पा” की आड़ में चल रहे इस अवैध धंधे का खुलासा करते हुए पुलिस ने स्पा सेंटर की संचालिका सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, स्पा सेंटर का मुख्य मालिक अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेहरू नगर चौक स्थित कोटक महिंद्रा बैंक के पास “द ग्रीन डे स्पा” में अवैध तरीके से लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। इस सूचना के सत्यापन और रेड कार्रवाई के लिए पुलिस की एक टीम ने तत्काल स्पा सेंटर पर दबिश दी। ASP पद्मश्री तंवर ने बताया कि मामल में पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर की संचालिका संध्या कुमारी, ग्राहक अरविंद यादव और आदित्य सिंह तथा टेलीकॉलर जैनम खातून और योगिता गंधर्व को गिरफ्तार किया।कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूल किया कि टेलीकॉलर जैनम खातून और योगिता गंधर्व ग्राहकों को फोन पर प्रलोभन देकर स्पा सेंटर बुलाते थे, और इसके लिए वे अलग-अलग 4 मोबाइल का इस्तेमाल करते थे मामले में सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।




