Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG NEWS : प्रेमी के साथ रहने की बात कहकर घर से निकली नाबालिग, रेलवे ट्रैक में टूकड़ों में मिला शव

बिलासपुर। दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग का शव रेलवे ट्रैक पर कई टूकड़ों में मिला। मृतका अपने प्रेमी के साथ रहने जाने की बात कह कर घर से निकली थी। जिसके बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतका अपहरण और दुष्कर्म पीड़िता थी। बेलगहना पुलिस चौकी मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

बेलगहना पुलिस चौकी को शुक्रवार को दोपहर दो बजे सूचना मिली कि ग्राम मांझीपारा स्थित रेलवे ट्रैक पर किसी का शव कई टुकड़ों में पड़ा है। सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने के लिए घटना स्थल पहुंची। शव के तीन टुकड़े हो गए थे। पास ही एक बैग मिला है। मृतका की पहचान क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग के रूप में की गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल में पढ़ाई करती थी। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे अपने बैग लेकर घर से निकल रही थी। पूछने पर उसने प्रेमी के पास जाने और अब उसी के साथ रहने की बात की।

तीन माह पहले किशोरी ने अपने प्रेमी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई थी। मामले में पाक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close