10वीं पास लोगों के लिए रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, कुल 550 पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन
Railway RCF Recruitment 2025: अगर आप भी रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हैं ये तो खबर आपके लिए हैं। दरअसल, रेलवे में रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला ने अप्रेंटिस के 550 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके तहत फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें आवेदन की प्रक्रिया 9 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और इसकी आखिरी तारीख 7 जनवरी है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे इसके ऑफिशियल वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
फिटर- 150
वेल्डर- 180
पेंटर- 30
कारपेंटर- 30
इलेक्ट्रीशियन- 70
AC& Ref. मैकेनिक- 30
मैकेनिक (मोटर व्हीकल)- 20
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक- 20
मशीनिस्ट- 20
शैक्षणिक योग्यता
इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा या इसके समकक्ष न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI पास का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम 24 साल होनी चाहिए। इसके अलावा एससी, एसटी को आयु सीमा में 5 साल की छूट, ओबीसी को 3 साल की छूट और दिव्यांग को10 साल की छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
इसमें जनरल, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवार को 100 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे। जबकि, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला के लिए यह नि:शुल्क रहेगा।
Railway RCF Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन
सबसे पहले इसके ऑफिशियल वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in पर जाएं।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
क्रेडेंशियल दर्ज करके अप्रेंटिस ट्रेड पर अप्लाय करें।
मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स दर्ज करें।
फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।




