Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नए धर्मांतरण कानून के विरोध में मसीही समाज, मशाल रैली निकालकर प्रदर्शन करने का किया ऐलान

रायपुरNew Conversion Laws : छत्तीसगढ़ में नए धर्मांतरण कानून को लेकर सियासत और सामाजिक बहस तेज हो गई है। इसी कड़ी में संयुक्त मसीह समाज ने आज प्रेस वार्ता कर इस कानून का विरोध जताया। प्रेस वार्ता के दौरान मसीह समाज के प्रमुख ने कहा कि, वे इस धर्मांतरण कानून से सहमत नहीं है। उनका कहना है कि राज्यपाल द्वारा पहले जिन बिंदुओं पर कानून वापस किया गया था, उन्हीं पहलुओं को फिर से शामिल किया गया है, जो चिंता का विषय है।

Read More: सड़क मार्किंग कार्य में लगे वाहन में हुआ भयंकर ब्लास्ट, सिलेंडर फटने से हाइवे में मची अफरा तफरी, आसमान में उठा धुएं का गुब्बारा

उन्होंने कहा कि, भारत एक धार्मिक रूप से निष्पक्ष देश है और ऐसे कानून किसी भी समाज को प्रभावित कर सकते हैं। मसीह समाज ने विशेष रूप से “प्रलोभन” शब्द की स्पष्ट परिभाषा की मांग की। उनका कहना है कि अगर कोई व्यक्ति स्वेच्छा से अपने धर्म का पालन या प्रचार करता है, तो उसे रोका नहीं जा सकता। साथ ही उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि किसी को उसके मूल धर्म या परंपराओं से दूर रहने के लिए कैसे बाध्य किया जा सकता है।

Read More: सरगुजा ओलंपिक को लेकर दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा-‘गर्मी में आयोजन कर युवाओं को सजा दे रही सरकार’ 

New Conversion Laws:  समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि, संविधान सभी नागरिकों को धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार देता है और इस कानून में कई खामियां हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि, इस कानून के खिलाफ मसीह समाज न्यायालय का रुख भी करेगा। इसी के साथ, मसीह समाज ने राज्य में मशाल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close