Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

अगले 3 घंटे में छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं, येलो अलर्ट जारी

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ल में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 3 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम के अचानक बदलने की संभावना है। चेतावनी में तेज तूफान, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, बलरामपुर, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, कोरबा, नारायणपुर, रायगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़ और सरगुजा जिलों में बदलते मौसम का प्रभाव दिखाई देगा। इस दौरान हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना जताई गई है।

CG Weather Update: वहीं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 33.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close