Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई पहुंचे पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, आज से 5 दिनों तक होगा हनुमंत कथा का आयोजन, लगेगा दिव्य दरबार

भिलाई। Pandit Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज भिलाई में पांच दिवसीय हनुमंत कथा करने छत्तीसगढ़ पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भिलाई पावर हाउस चौक से रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यह रैली सुपेला चौक, ब्रिज के नीचे, नेहरू नगर चौक व गुरुद्वारा होते हुए दुर्ग बायपास रोड स्थित एक निजी हॉटल पहुंची।

इस बीच सड़क मार्ग से आते पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन करने हजारों की संख्या में दुर्ग भिलाई के भक्तगण चौक चौराहों में हार फूल माला लिए खड़े दिखे और जय श्री राम के जयकारे लगाए। जिससे पूरा शहर गूंज उठा। यह पांच दिवसीय कार्यक्रम 25 से 29 दिसंबर तक चलेगा।

Pandit Dhirendra Shastri: बता दें कि, भिलाई में पं. धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा और दिव्य दरबार का विशाल आयोजन जयंती स्टेडियम के पास स्थित ग्राउंड में किया जाएगा। आयोजन को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वहीं हर रोज लाखों की संख्या में भक्तों की पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close