छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर
छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, अगले 2-3 दिनों गरज चमक के साथ हो सकती है बारिश, जताई गई तेज हवाएं चलने की संभावना
रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 2 से 3 दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना जताई गई है।
वहीं, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 33.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है।
CG Weather Update: मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश में लू चलने की संभावना से इनकार किया है। हालांकि बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
यह भी देखें
Advertisement




