राजधानी में 10 घंटों का शट डाउन , 5 लाख से भी ज्यादा घरों में नहीं होगी पानी की सप्लाई, आज ही कर लें स्टोर
रायपुर। Raipur Water Crisis: राजधानी रायपुर में आज रात 12 बजे से 10 घंटों का शट डाउन होगा। इसके कारण कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी और लगभग 5 लाख लोग प्रभावित होंगे। नगर निगम जल कार्य विभाग भाठागांव फिल्टर प्लांट के रो वॉटर राइजिंग पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत करेगा। 13 सितंबर की शाम को जलप्रदाय फिर से नियमित हो जाएगा।
बता दें कि, नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग ने बताया है कि भाठागांव चौक के पास मुख्य पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत की जाएगी इस वजह से 150 एमएलडी और 80 एमएलडी फिल्टर प्लांट से जुड़ी शहर की 32 पानी टंकियों से पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।
Raipur Water Crisis: इस दौरान शहर की 5 लाख से ज्यादा आबादी के घर में 13 सितंबर की सुबह पानी की सप्लाई नहीं होगी। ऐसे में नगर निगम जल कार्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि, परेशानी से बचने के लिए वे पानी का स्टॉक पहले से कर लें। हालांकि, नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि 13 सितंबर की शाम से पानी की सप्लाई सामान्य रूप से शुरू कर दिया जाएगा।




