छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा
कोरबा में करेंट के चपेट में आने से डॉक्टर की मौत,पत्नी गंभीर रूप से घायल,ईलाज जारी
रायपुर/प्रविंस मनहर – कोरबा जिले में हाईटेंशन तार के चपेट में आने से दर्दनाक हादसा हो गया इस में एक डॉक्टर की मौत हो गया और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम कलीम रिजवी (45) है जो पेशे से डॉक्टर हैं और उनकी पत्नी डॉक्टर फिरदोस रिजवी (39) अपने घर पर ही क्लीनिक चलाते थे.दोनों घर के छत पर साफ-सफाई कर रहे थे. इस दौरान डॉ. कलीम एक लोहे का पाइप उठा रहे थे जो अचानक 11 हजार केवी बिजली के तार से टकरा गया और वे करंट की चपेट में आ गए। जिससे कलीम रिजवी की मौके पर ही मौत हो गया जबकि उनकी पत्नी फिरदोस रिजवी गंभीर रूप से झुलस गई।
Advertisement




