प्रविंस मनहर/रायपुर। GST 2.0 : आज से GST की नई दरें लागू हो गई है जिससे कई वस्तुएं सस्ती होगी। इसे लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, चार स्लैब में जो जीएसटी लगता था अब वह दो स्लैब में आ गया है। 90% जो कम्युनिटीज है, वह दो स्लैब पर ही आ गए हैं। यह बहुत बड़ी बात है कि टैक्स इतना कम कर देना।
डिप्टी सीएम ने कहा कि, 2014 में हमारा देश दुनिया के अर्थव्यवस्था में 11वें पायदान पर था, अब वह चौथे पायदान पर आ गया है। इतना बड़ा परिवर्तन आया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, जीएसटी को लेकर ग्रामीण अंचल में जागरूकता फैलाने को लेकर कहा कि, हमारे बहुत से कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि सभी दुकानों में जाएंगे और दुकानदारों से आग्रह करेंगे कि, अब जो नया दर लागू हुआ है उसी दर पर ग्राहकों को सामान उपलब्ध कराए।
GST 2.0 : वहीं कांग्रेस के शासनकाल में जीएसटी में सुधार नहीं होने और भाजपा के अभी शासन काल में जीएसटी में बदलाव को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि, सिर्फ विरोध के लिए विरोध करें, हमेशा यह राजनीति ठीक नहीं होती। जीएसटी के मामले में तो वह बोल ही नहीं सकते। प्रावधान उन्होंने तय किया लेकिन वे लागू नहीं कर पाए। 2017 में उन प्रावधानों को संशोधन करने के बाद पूरी तरह लागू किया गया। क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़े । 50-60 सालों तक शासन किया लेकिन उसकी चिंता उन्होंने कभी नहीं किया।




