Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरमौसमरायपुर

फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी ताबड़तोड़ बारिश, अलर्ट जारी

रायपुर। CG Weather Update: राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर तेज बारिश देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो पूरे प्रदेश में अधिकांश स्थानों में बारिश हुई है। बारिश से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की है, लेकिन बारिश की वजह से लोगों को आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रायपुर और बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हुई है। जिसमें बलोदाबाजार में सबसे अधिक 179.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

वहीं कल दिनभर हुई तेज बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने बालोद जिले के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही तेज अंधड़ की भी चेतावनी दी है। जबकि, 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव में तेज हवाओं के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

CG Weather Update: बता दें कि, 24 सितंबर से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में तेज बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ सकती है। जिससे की अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 27°C और 23°C के आसपास रहने की संभावना है। वहीं आज प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close