Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़

टूलकिट मामले में रायपुर समेत प्रदेशभर में भाजपा का प्रदर्शन, जानिए पूर्व सीएम ने क्या कहा

रायपुर। टूलकिट मामले में पूर्व सीएम डाॅ. सिंह व भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर के बाद प्रदेश में सियासत गरमा गई है। टूलकिट मामले में आज पूर्व सीएम रमन सिंह ने राजधानी स्थित निवास पर धरना दिया। उनके साथ पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक इस मामले में भाजपा शनिवार को प्रदेश स्तरीय जेल भरो आंदोलन करेगी। डॉ. रमन सिंह सिविल लाइन थाना गिरफ्तारी देने जाएंगे। वहीं भाजपा कार्यकर्ता भी थाने जाकर गिरफ्तारी देंगे।

धरने के दौरान रमन सिंह ने कहा कि प्रदेशव्यापी धरना दे रहे हैं। कोरोना गाइडलाइन की वजह से राज्यभर में नेता अपने अपने घरों में कर रहे हैं। कांग्रेस ने षड्यंत्र किया है। टूलकिट देश को बदनाम करने की साजिश है। ये टूलकिट कांग्रेस के क्रियाकलापों को उजागर हुआ है। कांग्रेस के चरित्र को दिखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रिसर्च टीम में काम करने वाली सौम्या और राजीव के नाम सामने आये है। मुख्यमंत्री को एफआईआर करने का कितना शौक है। सिर्फ एफआईआर क्यों गिरफ्तार कीजिए, ये क्या डर दिखाना चाहते हैं। बीजेपी ने ट्वीट और रिट्वीट कर राष्ट्रव्यापी संदेश दिया है कि बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता इस लड़ाई में शामिल है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close