Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

3 दिन पुलिस रिमांड पर रहेंगे अमित बघेल, पुलिस कस्टडी के साथ ही मां के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

रायपुर। Amit Baghel Surrender : महीनों से फरार चल रहे छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को कोर्ट ने 3 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं पुलिस कस्टडी के साथ ही  अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। ये फैसला न्यायिक मजिस्ट्रेट जेनिफर लकड़ा ने सुनाया। वहीं 3 दिन की रिमांड के दौरान पुलिस अमित बघेल से पूछताछ करेगी।

बता दें कि, अमित बघेल के द्वारा अग्रवाल समाज और सिंधी समाज के ईष्ट देव के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के बाद से प्रदेश में माहौल गरमा गया था। प्रदेशभर के अग्रवाल और सिंधी समाज के आक्रोशित लोगों ने विरोध जताते हुए कोतवाली थाने में अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

Amit Baghel Surrender : वहीं आज अमित बघेल ने  रायपुर के देवेंद्र नगर थाने में सरेंडर कर दिया है। रायपुर पुलिस ने अमित बघेल पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस दौरान देवेंद्र नगर थाने के बाहर बड़ी संख्या में अमित बघेल के कार्यकर्ता मौजूद रहे  और नारेबाजी करते नजर आए। जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके।

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close