[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Jaipur Bulldozer Action: पिंक सिटी में मंदिर-मस्जिद समेत 5 धार्मिक स्थलों पर चला बुलडोजर, बंद की गई इंटरनेट सेवाएं, 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात

जयपुर। Jaipur Bulldozer Action: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है। नंदपुरी अंडरपास क्षेत्र में रेलवे लाइन के समानांतर सड़क को 80 फीट चौड़ा करने के लिए 5 धार्मिक स्थलों 1 मस्जिद, 2 मंदिर, 1 मजार और 1 सत्संग भवन सहित कई अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है।

बता दें कि, कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने जयपुर उत्तर और पूर्व क्षेत्र के कई थाना इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और बल्क एसएमएस सेवाओं पर भी रोक लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शहर में 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि कुछ रिपोर्टों में यह संख्या लगभग 3,000 बताई गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी और निगरानी टीमें तैनात हैं।

प्रशासन का कहना है कि संबंधित धार्मिक और अन्य निर्माण सड़क विस्तार के लिए निर्धारित “राइट ऑफ वे” क्षेत्र में आ रहे थे, जिन्हें पूर्व में नोटिस जारी करने के बाद हटाने की कार्रवाई की जा रही है। पूरे अभियान पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है और लोगों से शांति बनाए रखने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

Jaipur Bulldozer Action: जेडीए के अनुसार, क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाना है। इसके लिए कुछ समय पहले कुल 143 नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से 134 मकानों को 22 मई को ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन उस समय धार्मिक स्थलों को नहीं हटाया गया था। कार्रवाई के मद्देनजर पूरे जयपुर शहर में 22 जून तक बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है।  इसके अलावा 7 जून की रात 12 बजे से 8 जून की रात 12 बजे तक 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद रखने का आदेश भी जारी किया गया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close