छत्तीसगढ़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
मस्जिद,मदरसों और दरगाहों में पहली बार फहराया जायेगा तिरंगा,छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने जारी किया आदेश

रायपुर/प्रविंस मनहर – स्वतंत्रता दिवस को लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने नया फरमान जारी किया हैं। जिसमे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के मस्जिदों,मदरसों और दरगाहों में 15 अगस्त में झंडा फहराने का आदेश जारी किया हैं। यह पहली बार हो रहा हैं की 15 अगस्त में पहली बार मस्जिदों,मदरसों और दरगाहों में तिरंगा फहराया जायेगा। बता दे की छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने प्रदेश के सभी मुतवल्लियों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में लिखा गया है कि 79वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों के मेन गेट पर तिरंगा फहराया जाए।
Advertisement




