Breaking news
Advertisement
गरियाबंदछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

तंत्र-मंत्र के बहाने लूट, तांत्रिक ने घर में पूजा पाठ के बहाने प्रसाद में नशे की दवाई मिलाकर खिलाया, फिर जेवर लेकर हुआ फरार

गरियाबंद। Gariaband News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक तांत्रिक ने 8 लोगों को लड्डू में नशे की दवाई मिलाकर खिलाई, जिससे एक ही परिवार के 5 लोग बेहोश हो गए और बेहोश होने के बाद तांत्रिक रात में 60 हजार का सोना लेकर भाग गया।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के भसेरा गांव का है। यहां तांत्रिक ने घर में पूजा-पाठ के बहाने प्रसाद में नशे की दवाई मिलाई थी और उसे  परिवार को खिला दिया। वहीं सुबह होश आने पर तांत्रिक गायब था और घर से पैसे भी गायब थे। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकात दर्ज कराई।

Gariaband News: वहीं आरोपी तांत्रिक सत्यनारायण साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जो रायपुर का रहने वाला है। वह 60 हजार रुपये के सोने के साथ भाग गया था। 5 लोगों का इलाज महासमुंद जिला अस्पताल में चल रहा है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close