Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रायपुर साहित्य उत्सव का दूसरा दिन आज, नई पीढ़ी की फिल्मी दुनिया और साहित्य के झरोखे से इतिहास पर होगी चर्चा

रायपुर। Raipur Sahitya Utsav: राजधानी में चल रहे रायपुर साहित्य उत्सव का आज दूसरा दिन है। ऐसे में कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा होगी। विनोद कुमार शुक्ल मंडप में राष्ट्र सेवा के सौ वर्ष, भारत का बौद्धिक विमर्श और भारतीय ज्ञान परंपरा पर संवाद होगा। इसके साथ ही लाला जगदलपुरी मंडप में छत्तीसगढ़ के लोकगीत, राष्ट्रीय मीडिया में बहस के मुद्दे और डिजिटल युग के लेखक-पाठक पर परिचर्चा की जाएगी।

वहीं श्यामलाल चतुर्वेदी मंडप में धार्मिक फिल्म-टीवी धारावाहिक, नई पीढ़ी की फिल्मी दुनिया और साहित्य के झरोखे से इतिहास पर चर्चा के बाद अनिरुद्ध नीरव मंडप में “साहित्य: उपनिषद से AI तक” सहित विविध विषयों पर संवाद एवं परिचर्चाएं होंगी।

Raipur Sahitya Utsav: बता दें कि,कल से शुरू हुए इस तीन दिवसीय साहित्य उत्सव छत्तीसगढ़ सहित देशभर के नामी ख्याति प्राप्त साहित्यकार राजधानी रायपुर पहुंचे। इसके साथ ही प्रतिष्ठित प्रकाशन समूहों की पुस्तक स्टॉल लगे हैं। इस साहित्य उत्सव में युवाओं और नवोदित रचनाकारों के लिए विशेष ओपन माइक सत्र होगा। छात्रों और युवाओं में साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाने पर विशेष फोकस होगा।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close